Mamata Banerjee
विज्ञापन

'दीदी' ने उठाए जांच एजेंसियों पर सवाल? BJP से बताया कनेक्शन

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा कि जांच एजेंसियां टीएमसी नेताओं पर बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बना रही हैं। टीएमसी नेता ने कहा कि एनआईए और सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं।

Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव 2024 के चलते देशभर में सियासत गरमाई हुई है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए रविवार सुबह टीएमसी नेता ने कहा कि एनआईए और सीबीआई बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो बीजेपी के खिलाफ बोलता है वह उसके पीछे ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई को लगा देती है।

टीएमसी नेताओं पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसियां टीएमसी नेताओं से बीजेपी में शामिल होने के लिए दबाव बना रही हैं, उनका कहना था कि जो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे उन्हें कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है। बता दें पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में 6 अप्रैल को एनआईए की एक टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया था। जांच एजेंसी यहां दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ