Sajjad Nomani
विज्ञापन

Video: विवादित बयान के बाद सज्जाद नोमानी ने मांगी माफी? मुस्लिमों को लेकर कही ये बात

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ चुके हैं। बीजेपी की जीत के बाद मौलाना सज्जाद नोमानी का एक विवादित बयान सामने आया था। इस पर उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। मामले के बारे में जानते हैं।

Sajjad Nomani Controversial Statement: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। महायुति गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली है। महा विकास अघाड़ी में शामिल दलों को उम्मीद थी कि उनका प्रदर्शन लोकसभा चुनाव जैसा रहेगा। लेकिन कांग्रेस, शिवसेना (UBT), एनसीपी (SP) को मनमाफिक नतीजे नहीं मिले। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद ऑल इंडिया एकता फोरम के अध्यक्ष मौलवी सज्जाद नोमानी का विवादित बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने बीजेपी का समर्थन करने वाले मुस्लिमों का बायकॉट करने की अपील की थी। लेकिन अब उन्होंने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है।

अब नोमानी का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पहले दिया गया बयान किसी समाज के खिलाफ नहीं है। इसे किसी तरह का फतवा भी नहीं कहा जा सकता है। बायकॉट का जो उनका बयान है। वह काफी पुराना है। सज्जाद नोमानी के मामले के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ