हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस महिला प्रत्याशी के पिता का है दाउद कनेक्शन!

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं, इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार गुट ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया गया है। सना को अणुशक्ति नगर विधानसभा से पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुना है। बता दें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां दोनों गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी में प्रमुख तीन-तीन पार्टियां शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी ने फरवरी 2022 में मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी और गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मामले में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। बता दें महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। यहां नॉमिनेशन स्क्रूटनी की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola