Abhishek-Banerjee

ममता बनर्जी के भतीजे ने क्यों की PM मोदी की तारीफ? INDIA गठबंधन पर बिगड़े बोल

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इस बीच उनके भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी की तारीफ की।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां वोटरों को साधने में जुट गई हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-14 घंटे काम करते हैं, यह तारीफ करने वाली बात है। मुझे नहीं लगता है कि जब हम उनकी आयु में पहुंचेंगे तो इतना काम कर पाएंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि जब बैठकें शुरू हुईं तो हमने बार-बार कहा कि पहले सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वीडियो में देखें अभिषेक बनर्जी ने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ