Leo Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. जून के महीने में सिंह राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. इसके कारण पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है. आपको परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. इससे बचने के लिए आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.
बढ़ेगा पारिवारिक खर्च
12वें भाव में शुक्र ग्रह और गुरु ग्रह गोचर करेंगे. इन दोनों के सिंह राशि के 12वें भाव में होने से खर्च बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन मध्यम रहने वाला है. आपका राहु के कारण जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. अहंकार और जिद के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, महीने के दूसरे भाग में आपके रिश्ते मजबूत बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
इसके अलावा जून के महीने में बच्चों की पढ़ाई, करियर को लेकर तनाव हो सकता है. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन लोगों के लिए महीना औसत रह सकता है. इन्हें शादीशुदा पारिवारिक मुश्किलों से नहीं गुजरना पड़ेगा. आपके लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें. सोच-समझकर ही कोई फैसला लें. आपको सेहत के लिहाज से सावधान रहने की जरूरत है.
शनि ग्रह के कारण होंगी मुश्किलें
सिंह राशि वालों को थकान, तनाव और मानसिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. सिंह राशि के लोगों को शनि की ढैय्या के कारण परेशानी हो सकती है. नींद की कमी, पेट में तकलीफ और जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दैनिक जीवन में भागदौड़ के कारण आप परेशान हो सकते हैं. आपको बचाव के लिए सुबह को श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 वाले लोग? जानिए खूबियां और किन आदतों से रहना चाहिए दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
15 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
17 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
19 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
20 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines