sukhdev singh gogamedi lawrence bishnoi

Video: गोगामेड़ी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ नहीं, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

Lawrence Bishnoi Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने न्यूज 24 के साथ बातचीत में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गोगामेड़ी हत्याकांड में लॉरेंस का कोई हाथ नहीं है। ऐसा एनआईए ने उन्हें बताया है।

Lawrence Bishnoi Sukhdev Singh Gogamedi: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पिछले साल दिसंबर में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया। हाल ही में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने ऐलान किया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करता है तो उसे 1 करोड़, 11 लाख, 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन

एनआईए की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं

हालांकि ये अलग बात है कि इस मामले की जांच कर रही नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का कहीं नाम नहीं है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में रोहित गोदारा और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया है। ये खुलासा खुद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने किया है।

विज्ञापन

एनआईए ने कही ये बात 

न्यूज 24 से बात करते हुए गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा- एनआईए की चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं है। उसमें रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ का नाम है। हमारा केस इन्हीं लोगों के खिलाफ चल रहा है। एनआईए ने हमें बताया है कि इस मामले में लॉरेंस का कोई हाथ नहीं है। हमारी बात हो चुकी है। हमारे केस के टार्गेट तीन शूटर, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा- ये हमारे ध्यान भटकाने वाला मुद्दा है। लॉरेंस वाला मुद्दा अलग है। बाकी करणी सेना का कोई सैनिक कुछ करता है तो उसका जिम्मेदार वह खुद होगा। एनआईए ने कहा है कि हमें नवंबर के आसपास अच्छा रिजल्ट मिलेगा। हम सभी न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ