---विज्ञापन---

Video: Lawrence Bishnoi को इस पार्टी ने दिया महाराष्ट्र चुनाव लड़ने का ऑफर!

Video: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद Lawrence Bishnoi की काफी चर्चा हो रही है। अब बिश्नोई को महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है, ये ऑफर पत्र लिखकर दिया गया है।

---विज्ञापन---

Video: हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया। ये हत्या ऐसे वक्त में हुई जब महाराष्ट्र में चुनावी माहौल गर्म है। इसी माहौल में जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। बिश्नोई को ये ऑफर उत्तर भारतीय विकास सेना नाम के एक दल ने दिया है। पार्टी का कहना है कि अब उनको लॉरेंस बिश्नोई के जवाब का इंतजार है।

लॉरेंस बिश्नोई को लिखे पत्र में उत्तर भारतीय विकास सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लिखा हम आप में शहीद भगत सिंह को देखते हैं। लॉरेंस बिश्नोई अगर इस ऑफर का जवाब देते हैं तो उसके बाद ही पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Video: शरद पवार के कदम से MVA में घमासान, उम्मीदवारों की लिस्ट ने चौंकाया

First published on: Oct 22, 2024 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola