जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई पर होता है 40 लाख का खर्च... भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Lawrence Bishnoi Jail Spends 40 Lakh: लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। मगर क्या आप जानते हैं लॉरेंस का परिवार हर साल उस पर 40 लाख रुपये तक खर्च करता है। लॉरेंस के भाई ने ही यह खुलासा किया है।

lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi Jail Expenses: देश का कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पिछले कई सालों से जेल में बंद है। लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही पूरी गैंग को ऑपरेट करता है। कई बार लोगों को यह सुनकर ताज्जुब होता है कि जेल की कालकोठरी में बंद शख्स इतने हाईप्रोफाइल क्राइम कैसे कर सकता है? बेशक यह सब आसान नहीं होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉरेंस बिश्नोई पर उसका परिवार हर साल 35-40 लाख रुपये खर्च करता है। जी हां, यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद लॉरेंस बिश्नोई के कजन रमेश बिश्नोई ने किया है।

विज्ञापन

अमीर परिवार से है लॉरेंस

लॉरेंस बिश्नोई के 50 वर्षीय कजन रमेश बिश्नोई ने कहा कि परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद लॉरेंस क्रिमिनल बन जाएगा। हम हमेशा से अमीर रहे हैं। लॉरेंस के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे और उनके पास गांव में 110 एकड़ जमीन भी थी। लॉरेंस हमेशा महंगे कपड़े और जूते पहनता था। अभी भी, जब वो जेल में बंद है तो परिवार हर साल उस पर 35-40 लाख रुपये खर्च करता है।

विज्ञापन
Baba Siddique, Salman Khan, Lawrence Bishnoi

Baba Siddique, Salman Khan, Lawrence Bishnoi

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई का परिवार

लॉरेंस बिश्नोई के 50 वर्षीय कजन रमेश बिश्नोई ने कहा कि परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पंजाब विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद लॉरेंस क्रिमिनल बन जाएगा। हम हमेशा से अमीर रहे हैं। लॉरेंस के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे और उनके पास गांव में 110 एकड़ जमीन भी थी। लॉरेंस हमेशा महंगे कपड़े और जूते पहनता था। अभी भी, जब वो जेल में बंद है तो परिवार हर साल उस पर 35-40 लाख रुपये खर्च करता है।

बाबा सिद्दीकी का करवाया मर्डर

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बालकर्ण बरार है। पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे बिश्नोई ने स्कूली दिनों में ही अपना नाम बदलकर लॉरेंस रख लिया था। हाल के दिनों में लॉरेंस बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सामने आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी बिश्नोई गैंग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ