---विज्ञापन---

न फाइव स्टार होटल न लग्जरी रिसोर्ट, तो कहां होगी एक्ट्रेस Arti Singh की शादी?

Arti Singh Wedding Venue: गोविंदा की भांजी की शादी हो रही है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन ये शादी कहां होगी ये जानकर आपको बड़ा झटका लग सकता है। आरती सिंह ने अपनी शादी के लिए फाइव स्टार होटल और लग्जरी रिसोर्ट छोड़ एक खास जगह को चुना है। तो चलिए जानते हैं कि वो कहां शादी करने वाली हैं।

कहां होगी Govinda की भांजी की शादी? जगह सुनकर लगेगा झटका

Arti Singh Wedding Venue: गोविंदा (Govinda) की भांजी और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की बहन आरती सिंह (Arti Singh) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी का कार्ड हाल ही में वायरल हुआ था। लेकिन अब उनके वेडिंग वेन्यू के बारे में जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड के ‘राजा बाबू’ और ‘हीरो नंबर 1’ की भांजी न तो फाइव स्टार होटल और न लग्जरी रिसोर्ट में सात फेरे लेंगी। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादी एक मंदिर में होने वाली है।

खबरों की मानें तो आरती सिंह मुंबई के इस्कॉन मंदिर में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी। करोड़पति भाई और मामा के होने के बाद भी वो सिम्प्लिसिटरी से शादी करने वाली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस यहीं शादी करना चाहती हैं। पहले वो काशी विश्वनाथ में शादी करना चाहती थीं लेकिन वहां सभी लोग नहीं जा पाते, ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि शादी के लिए मुंबई का इस्कॉन मंदिर ही सही रहेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2024 08:06 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola