कोलकाता कांड पर राहुल गांधी से क्यों नाराज हुईं CM ममता बनर्जी? देखें Video

Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। इसे लेकर उन्होंने अस्पताल और प्रशासन पर सवाल खड़े किए, जिससे सीएम ममता बनर्जी नाराज हो गईं।

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Rahul Gandhi on PM Modi

Kolkata Doctor Rape Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी पर चुप्पी साधने का आरोप लगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी कांग्रेस से नाराज हो गईं। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं तो किस भरोसे परिजन अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर क़ानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं? उन्होंने एक्स पर देश में बढ़ रहे रेप के मामलों को भी जिक्र किया। बताया जा रहा है कि इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस के दो नेताओं को फोन कर अपनी नाराजगी जताई। इस पर दोनों नेताओं ने साफ किया कि राहुल गांधी के इस पोस्ट का मतलब राजनीतिक हमला नहीं है, बल्कि कोलकाता कांड से उत्पन्न गंभीर मुद्दे को संबोधित करना था और उस पर अपनी चुप्पी तोड़ना था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ