News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
KL Rahul Ranks Top Five Batters And Bowlers: सोशल मीडिया पर इस समय ब्लाइंड रैंकिंग का ट्रेंड चल है। इसके मुताबिक किसी भी चीज को रैंकिंग देनी चाहती है। हालांकि यहां एक शर्त होती है, जिसमें रैंकिंग देने वाले को यह नहीं पता होता है कि अगला ऑप्शन क्या होने वाला है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इस गेम में हिस्सा लिया। राहुल ने यहां अपनी जो रैंकिंग बताई है, उसमें उन्होंने पांच बल्लेबाज और पांच गेंदबाजों को चुना है। राहुल ने बल्लेबाजों को जो रैंकिंग दी है, उसमें उन्होंने विराट कोहली को पहले, रोहित शर्मा को दूसरे, सूर्यकुमार यादव को तीसरे, बाबर आजम को चौथे जबकि ट्रेविस हेड को पांचवें नंबर पर रखा है।
बल्लेबाजों के बाद राहुल ने गेंदबाजों को भी रैंकिंग दी। इसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को पहले, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को दूसरे, जसप्रीत बुमराह को तीसरे, अफगानिस्तान के राशिद खान को चौथे जबकि पाकिस्तान के नसीम शाह को पांचवें नंबर पर रखा। देखें पूरा वीडियो।
ये भी पढ़ें: बनाए 5000 वनडे रन, नहीं लगा पाया एक भी शतक, जानिए कौन है ये बदनसीब बल्लेबाज?
ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.