Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: कारोबार नहीं चल रहा या रुक गया है प्रमोशन? इन उपायों से खुलेंगे धन लाभ के रास्ते

Astro Tips: कड़ी मेहनत करने के बाद भी क्या आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है या कारोबार-दुकान नहीं चल रही है? अगर हां, तो आप यहां दिए गए लाभ कमाने व जीवन को सुखमय बनाने के उपाय जान सकते हैं.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Mar 19, 2026 15:37
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

ज्योतिषीय उपाय

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, वर्क टेबल पर मोती का शंख रखने से प्रमोशन और व्यापार न चलने की समस्या दूर हो सकती है.

दुकान में ग्राहकों की कमी होने पर बुधवार को मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूजा करनी चाहिए.

पूजा के बाद मां लक्ष्मी के चरणों में इत्र लगाकर ब्राह्मण या कुंवारी कन्या को भोजन कराकर दान देना चाहिए.

उपायों का प्रभाव

इन उपायों से न केवल बिक्री बढ़ेगी, बल्कि दुकान में ग्राहकों की भीड़ भी लगेगी.

Credit- News24 Graphics

Astro Tips: जीवन में परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं. जहां कुछ लोग नौकरी न मिलना, व्यापार में लाभ न होना, दुकान न चलना, खराब सेहत व लव लाइफ के कारण परेशान हैं, वहीं कई लोग प्रमोशन न मिलने से भी तनाव में रहते हैं. हालांकि, शास्त्रों में इन तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के विभिन्न उपाय बताए गए हैं.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में वर्क टेबल पर एक मोती का शंख रखना चाहिए. इससे प्रमोशन न मिलने से लेकर व्यापार न चलने की समस्या दूर हो सकती है. वहीं, जिन लोगों की दुकान में अचानक से ग्राहकों का आना बंद हो गया है, वो बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें. पूजा करने के बाद मां लक्ष्मी के चरणों में इत्र लगाएं और किसी ब्राह्मण या कुंवारी कन्या को भोजन कराकर दान दें. इसके बाद दुकान में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें. इस उपाय से न सिर्फ सेल बढ़ेगी, बल्कि दुकान में ग्राहकों की भी लाइन लगी रहेगी.

---विज्ञापन---

इन्हीं समस्याओं से जुड़े अन्य उपाय आपको वीडियो में मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 19, 2026 03:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.