KARK RASHI.jpg

Video: कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना? देखने को मिलेगा ग्रहों का प्रभाव

Horoscope August 2026: कर्क राशि के लोगों पर अगस्त 2026 में ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा. इन लोगों को अगस्त महीने में ग्रहों का साथ मिलेगा. इन्हें लाभ मिल सकता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: कर्क राशि के लिए अगस्त महीने में कई ग्रह शुभ और कई ग्रह अशुभ साबित होंगे. इन्हें ग्रहों के प्रभाव से जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. अगस्त महीने में कर्क राशि के लिए शुक्र, बुध, देवगुरु बृहस्पति और वक्री शनि शुभ साबित होंगे. शुक्र ग्रह का गोचर तृतीय भाव में होने से भाई-बहन से संबंध अच्छे रहेंगे. 5 अगस्त से बुध ग्रह कर्क राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे. इसके बाद प्रथम भाव में गोचर होगा. 22 अगस्त से बुध दूसरे भाव में आ जाएंगे. ऐसे में रिश्तों में चल रहा विवाद कम होगा.

विज्ञापन

सेहत में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि

12 अगस्त से गुरु ग्रह पहले भाव में उदित होंगे. इससे सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. कर्क राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप सही फैसले लेंगे. जीवन में चल रहे मतभेद सुलझ सकते हैं. वक्री शनि ग्रह नौवें भाव में गोचर करेंगे. इससे आमदनी में स्थिरता आएगी. धन लाभ के योग बनेंगे. राहु ग्रह आपके 8वें भाव में रहेंगे. राहु के प्रभाव से धनलाभ के योग बनेंगे और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.

विज्ञापन

इन ग्रहों से मिलेगा अशुभ परिणाम

अगस्त महीने में केतु, मंगल और सूर्य ग्रह आपके लिए अशुभ साबित होंगे. केतु ग्रह दूसरे भाव में गोचर करेंगे. इसके कारण सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. चोट लगने का खतरा रहेगा. 2 अगस्त से मंगल ग्रह 12वें भाव में गोचर करेंगे. इसके कारण खर्च बढ़ेगा और काम में बाधा आएगी. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. सूर्य ग्रह 17 अगस्त तक आपकी राशि में रहेगा. परिवार में तनाव, गलतफहमी और वाणी में कठोरता बढ़ सकती है. पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. आपको बचाव के उपाय के लिए शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ