Israel Hezbollah Attack

Video: कहीं हिजबुल्लाह को कम आंकने की भूल तो नहीं कर रहा इजराइल, जानें Hezbollah कितना ताकतवर

Israel Hezbollah War : इजराइल और हमास के बीच अभी जंग थमी नहीं थी कि इस बीच हिजबुल्लाह ने हमला कर दिया। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए।

Israel Hezbollah Attack : हमास के साथ अभी युद्ध थमा नहीं था कि इस बीच इजराइल और लेबनानी के हिजबुल्लाह आमने-सामने आ गए। हिजबुल्लाह ने 25 अगस्त को इजराइल पर हमला बोल दिया और सैकड़ों ड्रोन एवं रॉकेट दागे। इस पर इजराइल ने भी पटलवार किया और लेबनान पर 100 जेट विमानों से अटैक किया। अब बड़ा सवाल उठता है कि कहीं इजराइल हिजबुल्लाह को कम समझने की भूल तो नहीं कर रहा। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

इजराइल और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर रॉकेट और मिसाइलें दागीं। इजराइल के सामने हिजबुल्लाह कितना ताकतवर है। हिजबुल्लाह दुनिया में सबसे घातक हथियारों से लैस गैर सरकारी संगठन है। उनके पास सबसे सटीक हमला करने वाले रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हैं। ऐसा माना जाता है कि हिजबुल्लाह के पास दुनिया के सबसे भारी हथियार हैं। उनके पास 107 से 122 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने वाला कत्युशा रॉकेट हैं। 75 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने वाले फज्र-5 रॉकेट, 250 से 300 किमी तक हमला करने में सक्षम फतेह-110 मिसाइलें और 300 से 350 किमी दूरी तक निशाना साधने वाली सक्षम स्कड मिसाइलें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ