Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी आई सामने, जानें किन 11 खिलाड़ियों को पहले मैच में मिलेगा मौका

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि उसके बाद भी टीम अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में 19 सालों का इंतजार खत्म करने का पूरा प्रयास करती हुई नजर आएगी.

Author Written By: Aditya | Updated: Mar 19, 2026 22:11
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

पंजाब किंग्स IPL 2026 संदर्भ

पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में फाइनल खेला था, जिससे IPL 2026 के लिए उम्मीदें बढ़ गई हैं।

टीम ने पिछले सीज़न के सभी स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है और मिनी ऑक्शन में कमियों पर काम किया है।

टीम की ताकत नंबर 8 तक बल्लेबाजी और मार्को यानसेन व अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाजों की अच्छी फॉर्म है।

मुख्य चिंताएँ

टीम की कमजोरियों में युजवेंद्र चहल का स्पिन गेंदबाजी में कोई विकल्प न होना और प्रभसिमरन सिंह का एकमात्र विकेटकीपर होना शामिल है।

Punjab Kings

IPL 2026: आईपीएल 2025 में फाइनल खेलने वाले पंजाब किंग्स की टीम से अब उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी पर आईपीएल 2026 के दौरान दबाव रहने वाला है. इस टीम ने पिछले सीजन के सभी स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिसके कारण ही टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी ने अपनी कमियों पर काम किया है. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी कमाल का प्रदर्शन कर सकती है. 

पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी 

श्रेयस अय्यर की टीम में कुछ कमियां भी नजर आ रही है. स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल का कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है. अगर चहल को इंजरी हुई, तो टीम बुरा फंस सकती है. वहीं विकेटकीपिंग में भी प्रभसिमरन सिंह अकेले नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इंजरी इस टीम की बड़ी समस्या है. वहीं बात ताकत की करें तो नंबर 8 तक इस टीम के पास बल्लेबाजी नजर आ रही है. वहीं तेज गेंदबाजी में भी बड़ा दमखम नजर आ रहा है. मार्को यानसेन और अर्शदीप सिंह फिलहाल बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा टीम के पास अच्छे भारतीय तेज गेंदबाज भी मौजूद हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज

टीम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी को हुई इंजरी

First published on: Mar 19, 2026 10:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.