
GT vs PBKS: 34 ओवर तक मैच से रहा बाहर, फिर ऐसे पंजाब के इस खिलाड़ी ने लिखी जीत की कहानी
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IPL 2025 GT vs PBKS: आईपीएल 2025 में पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से शानदार जीत हासिल करके सीजन-18 का धमाकेदार तरीके से आगाज किया। पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस की भी बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत हुई थी। एक समय गुजरात की टीम मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। 14 ओवर में गुजरात की टीम 169 रन बना चुकी थी।
क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?
इसके बाद पंजाब किंग्स ने मैच के 34 ओवर पूरे होने के बाद विजय कुमार वैशाख को गेंद थमाई। इस गेंदबाजी ने मैदान पर आते ही मैच रुख बदल दिया और मैच को पंजाब किंग्स की मुट्ठी में कर दिया था। वैशाख ने कमाल की गेंदबाजी करते 3 ओवर में 28 रन ही खर्च किए थे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैशाक को 14 ओवर के बाद गेंद थमाई थी और वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए थे।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: