Shikhar Dhawan
विज्ञापन

Video: संन्यास लेते ही भावुक हुए 'गब्बर', दिया ये मैसेज.. पीछे यादें...आगे पूरी दुनिया

Shikhar Dhawan Retirement:  टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को शेयर कर खुद ही इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए कहा कि उनके साथ अनगिनत यादें हैं और वो बहुत आभारी हैं। सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद 

Shikhar Dhawan Retirement: टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। इस दौरान ‘गब्बर’ भावुक भी हो गए। उन्होंने नम आंखों से कहा कि उनके मन में हमेशा भारत के लिए खेलने का लक्ष्य था और बहुत से लोगों की बदौलत इसे हासिल भी किया। परिवार, बचपन के कोच तारक सिन्हा और मदन शर्मा व मेरी पूरी टीम, जिसके साथ मैंने सालों तक खेला। उन्हें उन सभी का प्यार और समर्थन मिला। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल व घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।

शिखर धवन ने कहा कि उन्हें संतुष्टि है कि उन्होंने अपने देश के लिए बहुत खेला। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और डीडीसीए (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन) ने उन्हें मौका दिया, जिसके लिए वह आभारी हैं। वो अपने आप से बस यही कह रहे हैं कि इस बात से उन्हें दुखी नहीं होना है कि वो अपने देश के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे। वो अपने आपको ये समझा रहे हैं कि इस बात से खुश रहो कि तुमने देश के लिए खेला है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान करते हुए और क्या कहा, इसे वीडियो में देखिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ