IND vs PAK Match Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं होगा. पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेगी. इस बायकॉट के ऐलान के बाद नया विवाद शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि ICC सख्त कदम उठा सकती है और इससे PCB को तगड़ा नुकसान होना लगभग तय है. ICC से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सालाना लगभग 315.6 करोड़ रूपये मिलते हैं. ICC इनपर रोक लगा सकता है. इसके अलावा भी विवाद पर कुछ अपडेट सामने आए हैं.
IND vs PAK मैच बायकॉट मामले पर क्या-क्या अपडेट?
भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, तो ICC को तगड़ा नुकसान होगा. ऐसे में वो PCB को दी जाने वाली राशि रोक इसे ब्रॉडकास्टर्स को दे सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर ब्रॉडकास्टर्स केस भी दर्ज करा सकते हैं. ये भी खबर सामने आई है कि ICC में कोई भी पाकिस्तान सरकार के फैसले के सपोर्ट में नहीं है. बता दें कि ICC आने वाले समय में पाकिस्तान से सिर्फ एक मैच बायकॉट करने के फैसले पर सवाल भी खड़े कर सकती है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे टीम इंडिया के मैच









