team india

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? कप्तान रोहित शर्मा ने बनाई टीम!

19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए भारत ने टीम घोषित कर दी है। टीम के ऐलान के बाद अब फैंस यही जानना चाहते हैं कि वह पहले मैच में किस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेगी।

India vs Bangladesh Test Series: बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। इस सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम उतारी है, जिसमें विराट कोहली से लेकर जसप्रीत बुमराह तक की वापसी हुई है। टीम के ऐलान के बाद सभी के मन में यही सवाल है कि टीम पहले टेस्ट में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी। इस टीम में ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है। बात करें गेंदबाजों की तो स्पिनर के तौर पर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जगह कंफर्म नजर आ रही है, जबकि अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही टीम तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ आकाशदीप सिंह को मौका दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ