---विज्ञापन---

खेल angle-right

ENG vs SL: पथुम निसांका ने रच दिया इतिहास, सेंचुरी ठोक मचाई तबाही, बने ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज

Pathum Nissanka Century Record: श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में सेंचुरी ठोक बड़ा कीर्तिमान बनाया। इस शतक के साथ उन्होंने श्रीलंका को शानदार जीत दिलाई।

---विज्ञापन---

Pathum Nissanka Century Record: श्रीलंका की टीम ने कमाल कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। सोमवार को चौथे दिन पहले सेशन में ही श्रीलंका ने इंग्लैंड का काम तमाम कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाज श्रीलंका के आगे बेबस नजर आए। इस जीत में ओपनर पथुम निसांका का सबसे बड़ा रोल रहा। उन्होंने इंग्लैंड के घर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका। निसांका ने इस शतक के साथ इतिहास रचा।

---विज्ञापन---

पथुम निसांका पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बने

पथुम निसांका इंग्लैंड में टेस्ट की चौथी पारी में शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। निसांका ने अपनी शानदार पारी में कुल 124 गेंदों में 13 चौके-2 छक्के ठोक 102.42 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 127 रन बनाए। निसांका ने इससे पहले पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 51 गेंदों में 9 चौके ठोक कुल 64 रन जड़े। निसांका को इस ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

ये भी पढ़ें: ENG vs SL: श्रीलंका ने 10 साल बाद इंग्लैंड को उनके घर में ही पीटा, बनाया ये बड़ा कीर्तिमान

---विज्ञापन---

श्रीलंका को इस मैच में जीत के लिए 219 रन का टार्गेट मिला। जिसे उसने 41वें ओवर में पथुम निसांका की सेंचुरी और एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 32 रनों की बदौलत हासिल कर लिया। कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 7 चौके जड़कर 39 और दिमुथ करुणारत्ने ने 21 गेंदों में एक चौका जड़कर 8 रन बनाए।

---विज्ञापन---

निसांका के करियर की दूसरी टेस्ट सेंचुरी 

खास बात यह है कि ये पथुम निसांका के करियर की दूसरी ही टेस्ट सेंचुरी है। अपने करियर के दूसरे ही शतक से उन्होंने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 26 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपने करियर में 11 ही टेस्ट खेले हैं। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है।

---विज्ञापन---

श्रीलंका की टीम ने इस तरह रचा इतिहास 

श्रीलंका ने इस शानदार जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंग्लैंड में चौथी पारी के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करने वाली पहली सबकॉन्टिनेंटल टीम बन गई है।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: केएल राहुल या सरफराज खान, किसे मिलेगा मौका? ये खिलाड़ी बढ़ाएगा टेंशन

First published on: Sep 09, 2024 05:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola