MITHOON RASHI.jpg

Video: मिथुन राशि को कारोबार में होगा मुनाफा, रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, जानिए कैसा रहेगा अगस्त?

Gemini Horoscope August 2026: अगस्त 2026 में मिथुन राशि वालों को ग्रहों के प्रभाव से लाभ होगा. इन्हें कई अशुभ ग्रहों के कारण मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से अगस्त महीने के मिथुन राशि के राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Gemini Horoscope August 2026: अगस्त महीने में बृहस्पति, बुध, शुक्र, राहु और केतु रहने वाले हैं. उच्च का बृहस्पति पूरे महीने द्वितीय भाव में गोचर करेगा. इसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. कारोबार में मुनाफा होगा और परिवार की समृद्धि बढ़ेगी. पैतृक कारोबार में लाभ के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपको देवगुरु बृहस्पति लाभ देंगे. 12 अगस्त को गुरु ग्रह उदय होंगे इससे और अधिक शुभ प्रभाव मिलेगा.

विज्ञापन

कार्यों में सफलता मिलेगी

अगस्त महीने में सूर्य, बृहस्पति के साथ बुध की युति का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से काम में सफलता मिलेगी. शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के चौथे भाव में होगा. लंबी यात्राओं से लाभ मिलेगा. सेहत को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगाी.

विज्ञापन

मिथुन राशि के लिए अशुभ ग्रह

अगस्त 2026 में मिथुन राशि के लिए वक्री शनि, मंगल और सूर्य अशुभ साबित होंगे. इन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण साझेदारी का काम करने वालों का पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है. वाणी में तीखापन और अहंकार के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं. 17 अगस्त को सूर्य ग्रह केतु के साथ तीसरे बाव में गोचर करेंगे. इसके कारण भाई-बहन से तनाव बढ़ सकता है. क्रोध के कारण काम बिगड़ सकते हैं. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ