IPL 2024 की खोज हैं ये 5 खिलाड़ी, T-20 सीरीज में मिल सकती है जगह

IPL 2024 Five Uncapped Players Team India Chance: आईपीएल के इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

IPL 2024 Five uncapped players

IPL 2024 Five uncapped players

IPL 2024 Five Players Team India Chance: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से महफिल लूटी। इन युवा खिलाड़ियों ने न केवल बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी और ऑलराउंडर प्रदर्शन से हैरान किया। आईपीएल के इस प्रदर्शन के बाद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका मिलना तय माना जा रहा है। इन 5 खिलाड़ियों में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग, केकेआर के बल्लेबाज हर्षित राणा, PBKS के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन

कैसा रहा इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

SRH के प्लेयर अभिषेक शर्मा ने इस आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मुकाबलों में 32.27 के औसत और 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन जड़े। जिसमें तीन अर्धशत शामिल रहे। रियान पराग की बात की जाए तो उन्होंने 15 मुकाबलों में 52.09 के औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए।

विज्ञापन

हर्षित राणा ने गेंदबाजी में बटोरी चर्चा

केकेआर के खिलाड़ी हर्षित राणा अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से चर्चा बटोरते नजर आए। हर्षित ने 13 मैचों में 19 विकेट चटकाए। वहीं पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ी शशांक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन कर चौंकाया। उन्होंने 14 मैचों में 44.25 के औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन जड़े। गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट भी चटकाया। पीबीकेएस के एक और खिलाड़ी ने भी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस को खुश किया। आशुतोष शर्मा ने 11 मैचों में 27 के औसत और 167.26 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए।

विज्ञापन

कब मिल सकता है मौका?

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इन युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।  सिलेक्टर की नजर इन प्लेयर्स पर जरूर रहेगी। इन खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिल सकती है। इस सीरीज को 6 जुलाई से जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 14 जुलाई तक चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि इन 5 खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ