VIDEO: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार का कारण बने बाबर आजम, खाता तक नहीं खुला

Babar Azam: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में एक बार फिर से निराश किया।

Babar Azam

Pakistan vs South Africa: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहले मुकाबल में 11 रनों से हार गई। टीम को साउथ अफ्रीका से 184 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 172 रन ही बना सकी।

मैच में टीम को अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया। आलम यह था कि मैच में बाबर खाता तक नहीं खोल पाए और 18 साल के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की गेंद पर आउट हो गए। मैच में कप्तान रिजवान ने 62 गेंदों पर 74 रनों की धीमी पारी खेली, जो आखिर में चलकर टीम की हार का कारण भी बनी। दोनों टीमें अब शनिवार को जोहानिसबर्ग में टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भिडे़ंगी।

पूरी खबर के लिए पूरा वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ