Atul Subhash Suicide case
विज्ञापन

Video: Atul Subhash के Suicide पर क्या बोले वकील, क्या पत्नी को मिलेगी सजा?

Video: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर एक AI इंजीनियर अपनी पत्नी से इस कदर परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। यह केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Video: बेंगलुरु में एक AI इंजीनियर के सुसाइड की पूरे देश में चर्चा हो रही है। 34 साल के अतुल सुभाष नाम के इस शख्स ने सुसाइड से पहले 24 पेज का का एक नोट लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी सुसाइड करने के पीछे की पूरी कहानी लिखी। सुभाष ने बताया कि उनकी पत्नी और सास पैसों के लिए लगातार परेशान कर रही थीं। लेटर के अलावा सुभाष ने करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो भी बनाया था। इस मामले पर अब उनके वकील का बयान सामने आया है।

सुभाष के वकील दिनेश मिश्रा का कहना है कि यह बहुत दुखद है, उनको इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए था। वकील का कहना है कि सुभाष अपने बच्चे के भरण पोषण के लिए हर महीना 40 हजार रुपये का भुगतान करते थे। दिनेश मिश्रा ने कहा कि उनको ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। अगर सुभाष को यह ज्यादा लग रहा था तो इसके बारे में बात करनी चाहिए थी। वीडियो में देखिए वकील ने और क्या कुछ कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ