Delhi Election Shivpuri Seat

Video: Delhi Election में 'पूर्वांचल कार्ड' का फायदा किसको मिलेगा? शिवपुरी में पूर्वांचल के लोगों से जानिए

Delhi Election 2025 Purvanchal Card: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल का मुद्दा सुर्खियां बटोर रहा है। इसे लेकर राजधानी में विवाद शुरू हो गया है। सभी पार्टियां अपने तरीके से पूर्वांचल वोट बैंक को लुभाने की कोशिश कर रही हैं।

Delhi Election 2025 Purvanchal Card: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पूर्वांचल का मुद्दा भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियों ने पूर्वांचल कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। हालांकि सवाल यह है कि इस कार्ड का फायदा आखिर किस पार्टी को होगा? दिल्ली की शिवपुरी में पूर्वांचल आबादी अच्छी खासी है। खबरों की मानें तो पूर्वांचली लोगों का दिल्ली चुनाव पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में 20-25 फीसदी वोट बैंक पूर्वांचल से ताल्लुक रखता है। वहीं राजधानी की 70 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों पर पूर्वाचंल के लोगों का वर्चस्व देखने को मिलता है। 2015 के चुनाव में इस वोट बैंक का पलड़ा AAP की तरफ था, लेकिन 2020 के चुनाव में 10 प्रतिशत की कमी देखी गई थी। ऐसे में इस बार पूर्वांचल के लोग किस पर मुहर लगाएंगे? देखें इस वीडियो में…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ