---विज्ञापन---

बिहार के CM नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, देखें वीडियो

Lok sabha election 2024: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ 1995 से उनका रिश्ता है। अब वे आगे बीजेपी के साथ ही रहेंगे और इधर-उधर कहीं किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
---विज्ञापन---

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में चुनावी रैलियां चल रही हैं। इन रैलियों में नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच एक जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। बिहार के बांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बीच में दो बार डेढ़-डेढ़ महीने के लिए आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी। दरअसल, वे डेढ़ साल बोलना चाहते थे लेकिन डेढ़ महीना बोल गए।

आगे बीजेपी के साथ ही रहेंगे

इससे पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था जब उन्होंने मंच से एनडीए को 400 की बजाय 4000 सीटें जिताने का दावा कर दिया था। शुक्रवार को नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ 2005 से सत्ता में हैं और बहुत काम कर रहे हैं। यही वजह है कि आज लोग बेफ्रिक होकर रात में भी घूम लेते हैं, क्योंकि राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ 1995 से उनका रिश्ता है। अब वे आगे बीजेपी के साथ ही रहेंगे और इधर-उधर कहीं किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Apr 19, 2024 10:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola