Chaudhary Charan Singh Prime Minister Journey

चौधरी चरण सिंह कैसे बने प्रधानमंत्री, इंदिरा को जेल में डाला, कांग्रेस ने PM क्यों बनाया?

Chaudhary Charan Singh Prime Minister Journey: चौधरी चरण सिंह का देश के 5वें प्रधानमंत्री बनने तक का सफर काफी लंबा रहा। उनके और प्रधानमंत्री मोरारजी के बीच मतभेद की खबरें खूब चर्चा में थीं। उन्होंने किसान रैली आयोजित करके किसानों के बीच आक्रोश पैदा किया। जानें चौधरी चरण सिंह कैसे बने प्रधानमंत्री?

Chaudhary Charan Singh Prime Minister Journey: 1977 में मोरारजी देसाई की सरकार बनते ही गृह मंत्री चौधरी चरण सिंह और प्रधानमंत्री मोरारजी के बीच मतभेद की खबरें खूब सुर्खियां बटोरने लगीं। चरण सिंह खुलकर आरोप लगाने लगे कि मोरारजी देसाई बिना कैबिनेट के मंत्रियों से सलाह लिए खुद ही फैसले लिया करते हैं। दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद उस समय व्यक्तिगत हो गए, जब चरण सिंह ने प्रधानमंत्री के बेटे कांति देसाई पर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

बेटे पर आरोप लगाने की वजह से मोरारजी देसाई इतने नाराज हुए कि उन्होंने चौधरी चरण सिंह को अपने कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सरकार से निकाले जाने के बाद चौधरी चरण सिंह ने अपनी ताकत का अहसास दिलाने के लिए एक विशाल किसान रैली का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उनके भाषण से किसानों के बीच आक्रोश पैदा हो गया। किसानों के गुस्से को देखकर मोरारजी सरकार डर गई और आखिरकार उन्होंने फिर से चरण सिंह को अपने कैबिनेट में मंत्री बना दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ