Mulank 2 Bhavishyafal 2025

Video: चंद्र के मूलांक 2 वालों के जीवन में जल्द बढ़ेंगी खुशियां, मिलेगी नई नौकरी!

Mulank 2 Bhavishyafal 2025: मूलांक की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त हो सकते हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मन के कारक ग्रह चंद्र के मूलांक 2 वाले लोगों के जीवन में इस साल कब-कब सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

Mulank 2 Bhavishyafal 2025: नवग्रह और राशियों का जितना महत्व ज्योतिष शास्त्र में है, उतना ही खास स्थान मूलांक और भाग्यांक को न्यूमरोलॉजी में दिया गया है। न्यूमरोलॉजी यानी अंक शास्त्र में जन्म तिथि को ही मूलांक कहा जाता है, जो व्यक्ति के करियर, सेहत, आर्थिक स्थिति और स्वभाव आदि के बारे में बहुत कुछ बताता है। किसी न किसी ग्रह का संबंध मूलांक से होता है। चंद्र ग्रह को मूलांक 2 का स्वामी माना जाता है, जो मन, माता, मनोबल और भावना आदि का कारक ग्रह है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लोग इमोशनल होते हैं। ये लोग बात-बात पर भावुक हो जाते हैं, जिसके कारण इन्हें जीवन में सफलता मिलने में काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोगों के लिए साल 2025 अच्छा रहने वाला है। एक तरफ जहां परिवार में मांगलिक या महत्वपूर्ण कार्य होंगे। वहीं दूसरी तरफ नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी भी मिल सकती है। जिन लोगों का साझेदारी में कारोबार है, उन्हें भी फायदा होने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि मूलांक 2 वाले लोगों को इस साल और किन-किन कामों में सफलता मिलेगी, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ