Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का कब पढ़ें कौन-सा अध्याय? जानें दिन के अनुसार लाभ

Durga Saptashati Path Niyam: चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है. यहां पर आप जान सकते हैं कि चैत्र नवरात्रि में कब दुर्गा सप्तशती के कौन-से अध्याय का पाठ करना चाहिए. साथ ही आपको उससे होने वाले लाभ के बारे में पता चलेगा.

Author Written By: Nidhi Jain | Updated: Mar 19, 2026 14:50
Share :
हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

दुर्गा सप्तशती पाठ के नियम

दुर्गा सप्तशती एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ है जिसमें मां दुर्गा की महिमा और राक्षसों के संहार का वर्णन है.

इसमें 700 श्लोक और 13 अध्याय हैं, जिसे एक बार में पढ़ना मुश्किल हो सकता है.

चैत्र नवरात्रि 2026 में 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी, जिसमें इसका पाठ करना शुभ माना जाता है.

पाठ करने का तरीका

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पहला अध्याय और दूसरे दिन दूसरा व तीसरा अध्याय पढ़ना चाहिए.

Credit- AI Gemini

Durga Saptashati Path Niyam: दुर्गा सप्तशती एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें मां दुर्गा की महिमा और उनके द्वारा राक्षसों के संहार की अद्भुत कथा का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि जो लोग नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, उन्हें मां दुर्गा की विशेष कृपा से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है. वैसे तो कभी भी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा सकता है, लेकिन चैत्र नवरात्रि में इसका पाठ करना ज्यादा शुभ होता है. साल 2026 में 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक चैत्र नवरात्रि का पर्व चलेगा. हालांकि, दुर्गा सप्तशती बहुत बड़ी है. इसमें 700 श्लोक और 13 अध्याय हैं, जिन्हें एक बार में पढ़ना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में इसे दिन के अनुसार भी पढ़ा जा सकता है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करना चाहिए. वहीं, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा सप्तशती के दूसरे और तीसरे अध्याय का पाठ करना शुभ होता है.

---विज्ञापन---

अन्य दिनों की जानकारी आपको वीडियो में मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 19, 2026 02:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.