kartikeya chauhan
विज्ञापन

Video: मध्यप्रदेश उपचुनाव में दिग्विजय सिंह ने शिवराज के बेटे को दी बड़ी सलाह!

Madhya Pradesh By-election 2024: 13 नवंबर को बुधनी सीट पर उपचुनाव है। यहां से बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को अपना प्रत्याशी चुना है।

Madhya Pradesh By-Election 2024: मध्यप्रदेश में उपचुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां अपने प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान बुधनी सीट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, उन्होंने एक जनसभा में कहा कि अगर कांग्रेस का प्रत्याशी इस सीट से जीत गया तो यहां विकास की एक भी ईंट नहीं लगेगी। अब उनके इस बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन्हें जवाब दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूर्व सीएम ने कहा कि पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदारी सरपंच की होती है ना की विधायक की। आगे उन्होंने कहा कि आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक। आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान है। यह मेरी राय है आप मानें ना मानें आप जानें। बता दें 13 नवंबर को बुधनी सीट पर उपचुनाव है। यहां से बीजेपी ने रमाकांत भार्गव को अपना प्रत्याशी चुना है। जबकि कार्तिकेय चौहान भी यहां से टिकट लेना चाहते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ