
Video: 29 साल की अरीबा खान को कांग्रेस ने ओखला से क्यों दिया टिकट?
Written By Pallavi Jha

Written By Pallavi Jha
Ariba Khan Congress candidate Okhla: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। तीनों पार्टियों के स्टार कैंपेनर चुनाव प्रचार में व्यस्त है। इस बीच न्यूज24 की संवाददाता ने ओखला सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अरीबा खान से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के विकास के दावों की पोल खोल दी। अरीबा खान वर्तमान में ओखला से काउंसलर भी हैं। उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान 2 बार ओखला सीट से विधायक रह चुके हैं।
महज 29 साल की अरीबा खान ने बताया कि वह अपने पिता आसिफ मोहम्मद खान की राजनीतिक विरासत के कारण ही काउसंलर का चुनाव जीत पाई। अब ऐसे में वह एक बार फिर अपने काम और अपने पिता के किए कामों के दम पर चुनाव के मैदान में हैं। उन्होंने गुजरात के दंगों से जुड़ी एक दिलचस्प बात भी बताई। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: