बीजेपी ने पूर्व सीएम की पत्नी को दिया टिकट, पंजाब में 4 सांसदों को मिला मौका

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भाजपा की आठवीं लिस्ट में पंजाब में चार सांसदों को टिकट मिला है। पूर्व सीएम की पत्नी को पटियाला से उम्मीदवार बनाया गया है।

Preneet Kaur

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। पंजाब में इस बार भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने पूर्व सीएम की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। पंजाब में 4 सांसदों को उम्मीदवार बनाया गया है।

परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर पटियाला से सांसद हैं। परनीत कौर ने 14 मार्च को भाजपा का दामन थामा था। पार्टी की आठवीं लिस्ट में उनका नाम है। अब गुरनीत कौर बीजेपी के टिकट पर पटियाला सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि भाजपा ने आठवीं लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पंजाब की 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पार्टी ने आम आदमी पार्टी आए सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर और कांग्रेस से आए सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंस राज हंस को पंजाब की फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ