Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election) की तारीखें जारी कर दी गई हैं और अब बिहार वासियों को उस तारीख पर जाकर बस वोट देना है. लेकिन ऐसे बहुत से वोटर हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट (Bihar voter list 2025) से हटा दिए गए हैं. अगर आपका नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है और आपको इस बात की टेंशन हो रही है कि अब आपका नाम वोटर लिस्ट में आ सकता है या नहीं. तो आपको आपको बता दें कि अब भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
बदलने वाला है UPI यूज करने का आपका एक्सपीरिएंस, अब डिजिटल भुगतान के लिए ऐसे होगा ऑथेंटिकेशन
चुनाव से कितने दिन पहले तक जुड़ सकता है आपका नाम
बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. अब आपके मन में ये सवाल है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में कब तक जुड़ सकता है?
तो आपको बता दें कि जिन लोगों का नाम अंतिम सूची में नहीं है, वे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने से 10 दिन पहले तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, कोई भी नया मतदाता, वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए योग्य नहीं होगा.
न ऐप पर जाना है, न लॉग इन करने की जरूरत, एक मिस कॉल से पता चलेगा आपका PF बैलेंस
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जुड़वाएं
इसके लिए आपको फॉर्म-6 भरना होगा. ये फॉर्म आपको voters.eci.gov.in या nvsp.in पर मिल जाएगा. इस वेबसाइट पर जाएं और वहां ‘New Registration for General Elector’ सेक्शन में जाएं. यहां आपको फॉर्म-6 दिख जाएगा. इस फॉर्म में जरूरी विवरण दर्ज करें जैसे कि अपना नाम, उम्र, जेंडर, पता और आधार कार्ड या पैन नंबर. सबमिट करें.
वैसे आप बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मदद से ये प्रक्रिया ऑफलाइन भी पूरी कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
सुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
1 hr agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
1 hr agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
17 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
18 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
21 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
1 day agoएडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 day agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
1 day agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
1 day agoछठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines