हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ट्रैक पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी महिला, तभी आ गई ट्रेन; देखिए आगे क्या हुआ

Train Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सेल्फी के चक्कर में एक महिला ट्रेन से टकरा गई।

विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में लोगों को जान जोखिम में डालते जरूर देखा होगा। सेल्फी और रील के चक्कर में लोग खुद की परवाह करना भूल जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की रेलवे ट्रैक पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी, तभी एक ट्रेन आ गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह रेलवे ट्रैक पर खड़ा है और वीडियो बना रहा है। महिलाएं काफी खुश हैं, जैसे वह इसी मौके का इंतजार कर रही थीं। हालांकि इस दौरान महिला यह भूल गई कि वह रेलवे ट्रैक के एकदम नजदीक खड़ी है। महिला ट्रेन आने से पहले OK का पोज देकर खड़ी थी तभी ट्रेन आ गई।

ट्रेन के आते ही महिला उससे टकरा गई और उसके कंधे और हाथ में चोट आई। हालांकि महिला ना तो जमीन पर गिरी और ना ही वहां से भागने की कोशिश की। चोट लगने के बाद अन्य महिलाएं हंसते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना तुर्की के अदाना जिले के पोज़ांती में बेलेमेडिक नेचर पार्क में हुई। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इससे सीख लेने की सलाह दे रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। एक यूजर ने लिखा कि ये सभी मूर्ख हैं क्या? ऐसे लोगों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। एक ने लिखा कि इतनी घटनाएं होने के बाद भी लोग सीख नहीं ले रहे हैं तो ऐसे ही मरेंगे या मरने से बचते रहेंगे। एक ने लिखा कि ऐसी घटनाएं भारत में भी हो चुकी हैं। रील्स और वीडियो बनाने को लेकर लोग इतने दीवाने हो गए हैं कि मरने और जीने का ख्याल नहीं है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola