Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

कौन है ट्रंप के साथ नजर आ रही खूबसूरत महिला सैनिक जेसिका फोस्टर? सच्चाई जान 10 लाख फॉलोअर्स को लगा झटका

जेसिका को होर्मुज जलसंधि में युद्धपोत पर ऊंची एड़ी के जूतों में खड़ा दिखाया गया, भाषण देते हुए और साथी महिला सैनिकों के साथ तकिए उछालते हुए तस्वीरें वायरल हुईं. ट्रंप समर्थकों ने भी जेसिका के 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे वाले पोस्ट को खूब रीच दिया.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Mar 21, 2026 23:35

सोशल मीडिया पर एक सुनहरे बालों वाली खूबसूरत अमेरिकी सेना की जवान ने दुनिया भर के लाखों लोगों को कुछ ही दिनों में अपना दीवाना बना लिया. इंस्टाग्राम पर बनाई गई आईडी के अनुसार इस अमेरिकी सैनिक का नाम जेसिका फोस्टर है. कई सोशल मीडिया पोस्ट में जेसिका को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते देखा जा सकता है, वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उसकी सेल्फी ने लोगों को हैरान कर दिया. मेलानिया ट्रंप और वोलोदिमिर जेलेंस्की, यहां तक कि निकोलस मादुरो के साथ भी जेसिका की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी.

कई बड़े नेताओं के साथ फोटो वायरल

जेसिका की खूबसूरती और बड़े-बड़े राष्ट्र नेताओं के साथ उसकी तस्वीरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. कई लोग पूछ रहे थे आखिर जेसिका कौन है, वहीं कुछ लोग बिना सच जाने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे. हालांकि जब सच सामने आया तो हर किसी का मुंह खुला का खुला ही रह गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या ‘होमुर्ज संकट’ से मिलेगी राहत? ईरान के खिलाफ एकजुट हुए 22 देश, कहा- तुरंत खोल दो जलमार्ग

4 महीने पहले बना था इंस्टाग्राम अकाउंट

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चार महीने पहले गुमनाम क्रिएटर द्वारा शुरू किया गया इंस्टाग्राम अकाउंट @jessica.foster ने 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स जमा कर लिए. जेसिका को होर्मुज जलसंधि में युद्धपोत पर ऊंची एड़ी के जूतों में खड़ा दिखाया गया, भाषण देते हुए और साथी महिला सैनिकों के साथ तकिए उछालते हुए तस्वीरें वायरल हुईं. ट्रंप समर्थकों ने भी जेसिका के ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे वाले पोस्ट को खूब रीच दिया. इतना ही नहीं, जेसिका के लिए हार्ट इमोजी से कमेंट्स की बौछार हो रही थी.

---विज्ञापन---

क्या थी जेसिका फोस्टर की सच्चाई?

ज्यादातर कमेंट पुरुषों के प्रोफाइल वाले अकाउंट्स से आ रहे थे, जिन्हें शायद पता ही नहीं था कि जिसपर वो इतना प्यार लुटा रहे हैं. असल में जेसिका नाम की किसी अमेरिकी सैनिक का अस्तित्व है ही नहीं. जी हां, जेसिका पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से निर्मित फर्जी चेहरा है. अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि जेसिका फोस्टर नाम की कोई सैनिक उनके रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है. अकाउंट बाद में हटा लिया गया, लेकिन इससे पहले यह एक ओनलीफैंस पेज से जुड़ा था, जहां कई निजी तस्वीरों को बेचकर कमाई की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी

First published on: Mar 21, 2026 11:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.