Indian Railway Viral Video : ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण कई बार टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। स्लीपर कोच ही नहीं बल्कि थर्ड और सेकंड AC में भी यात्रियों की संख्या अधिक होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है। अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
स्टेशन पर खड़ी लड़की का वीडियो वायरल
वीडियो में एक लड़की प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिखाई दे रही है। वह शिकायत कर रही है कि ट्रेन में इतनी भीड़ है कि वह चढ़ ही नहीं पा रही है। लड़की ने कहा कि ट्रेन में इतने सारे पुरुषों की भीड़ है तो महिलाएं कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती हैं? उनके साथ खड़े होने में भी ठीक नहीं लगता। लड़की ने यह शिकायत ट्रेन के गेट पर खड़े TTE से की थी।
लड़की की शिकायत सुनने के बाद TTE ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि मैं इसके लिए क्या कर सकता हूं? मैं और अधिक ट्रेनें तो नहीं चलवा सकता क्योंकि मैं रेल मंत्री तो नहीं हूं। इस पर लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि आपको केवल अपनी सुरक्षा की चिंता है, महिलाओं या यात्रियों की सुरक्षा की नहीं।”
बताया जा रहा है कि मामला 22969 ओखा वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। यह वीडियो वायरल हो गया और इस पर अब तमाम लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि रेलवे में बढ़ते यात्रियों को देखते हुए बड़े बदलाव की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि वाकई देश की जनता को बुलेट ट्रेन नहीं बल्कि सामान्य ट्रेनों में सीट की जरूरत है।
यह भी पढ़ेंं : बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां और किताबें थीं? गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
एक ने लिखा कि स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाने की जगह भारतीय रेल अब सिर्फ वंदे भारत पर फोकस कर रही है। एक ने लिखा कि देश में चाहे जितनी वंदे भारत ट्रेन चला दी जाएं लेकिन इस समस्या का समाधान हाई फाई ट्रेनें नहीं हैं। जनरल कोच और स्लीपर कोच बढ़ाए जाने की कोशिश करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines