Viral Video: लड़ते-लड़ते दुकान में घुस गए सांड, फिर जो हुआ, उसे देख दिल दहल उठेगा
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

सोशल मीडिया पर हर-रोज जानवरों से जुड़े वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये वायरल वीडियो सांडों की फाइट से जुड़ा हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले एक सांड छोटी सी दुकान में घुस जाता है। दुकानदार द्वारा लाख भगाए जाने पर भी वो टस से मस नहीं होता है।
इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि एक सांड कैसे एक मोबाइल शॉप में घुस जाता है। दुकानदार उसे देखते ही घबरा जाता है। कुछ सेकेंड बाद वो बोतल से पानी लेकर सांड के ऊपर डालता है। लेकिन सांड वहां से जाने का नाम नहीं लेता है और कुछ ही सैकंड में वहां दुसरा सांड आ जाता है। फिर दोनों में भयंकर लड़ाई देखने को मिलती है।
https://www.instagram.com/reel/Chb5Hc0qyAL/?utm_source=ig_web_copy_link
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को sakhtlogg नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जिस तरह का नजारा दुकानदार को अचानक से देखने को मिला वैसा किसी को भी दिख जाए तो वो निश्चित तौर पर घबरा ही जाएगा। इस वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। जबकि, कुछ लोगों को वीडियो देखकर काफी मजा आ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: