Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Viral Video: शादी के मंडप में दूल्हे के गाल छूने पर दुल्हन को आया गुस्सा, इतना मारा, कभी नहीं भूल पाएगा बेचारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी की शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ […]

Author
Edited By : Ojaswi Tripathi Updated: Aug 4, 2022 11:03

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन किसी न किसी की शादी का वीडियो जरूर आपके सामने आया होगा। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए अगल-अलग चीजें करते रहते हैं। हालांकि, यह अक्सर देखा जाता है कि शादी वाले घर में कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटना हो जाती है, जिससे कुछ पल के लिए मजा किरकिरा हो जाता है। चाहे रिश्तेदारों के बीच नोंक-झोंक या फिर दूल्हा-दुल्हन का रूठना-मनाना हो। जिसे देखकर आपको कभी हैरानी होती होगी तो कभी आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। अभी फिर से एक शादी से जुड़ा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। जोकि लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं और शादी से जुड़ी रस्में निभा रहे हैं। कुछ देर में दोनों फेरों के लिए खड़े ही होने वाले थे कि दूल्हे को मस्ती चढ़ गई और वो दूल्हे को टीज करने लगा। दुल्हन उसकी इस हरकत से काफी नाराज हो गई और मेहमानों के सामने ही दूल्हे से भिड़ पड़ी। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।

---विज्ञापन---

दूल्हा-दुल्हन जिस तरह से इस वीडियो में भिड़ते दिख रहे हैं उसे देख वहां मौजूद मेहमान को भी एक पल के लिए शॉक लग गया। सारे-सारे के उनकी हरकत पर हंसने लगे। विवाह का यह वीडियो official_viralclips नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो पर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि ये वीडियो क्लिप नेपाली शादी से संबंधित है।

First published on: Aug 04, 2022 11:02 AM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.