---विज्ञापन---

Video: 5 दुल्हनों की मांग में सिंदूर भरने वाला दूल्हा कौन? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई

Viral Video: सोशल मीडिया में एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स 5 लड़कियों की मांग में सिंदूर भरती नजर आ रहा है। लेकिन इस वीडियो में जो दिख रहा है वो सच्चाई से काफी अलग है।

---विज्ञापन---

Viral Video: आजकल लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्लेटफॉर्म पर लोग अपने जीवन से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। कई वीडियो सही होते हैं तो कई फैक होते हैं, जो केवल मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा 5 दुल्हनों से शादी करता दिख रहा है। ये वीडियो एक्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन क्या इस लड़के ने 5 लड़कियों से एक साथ शादी है? आज आपको बताएंगे इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शादी का मंडप बना हुआ है। इस मंडप में एक दूल्हा और उसके साथ 5 दुल्हनें बैठी हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा एक एक करके सभी दुल्हनों की मांग में सिंदूर भर रहा है। इससे साफ पता चलता है कि वो एक साथ 5 लड़कियों से शादी कर रहा है। ये सभी दुल्हनें बारी बारी से दूल्हे का आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। लेकिन सवाल ये उठता है कि जो इस वीडियो में दिख रहा है क्या वो सच है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… 4 साल की उम्र में गायब हुई, 38 साल जंगलों में रही ये महिला; मिली तो हुलिया देख डर गए लोग

क्या है वीडियो की सच्चाई?

ये वीडियो ब्रजेश नाम के एक शख्स ने शेयर किया है। ब्रजेश के Actor Brajesh नाम से सोशल मीडिया पर की अकाउंट हैं। ब्रजेश ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के बायो में लिखा हुआ है कि वो मनोरंजन के उद्देश्य से ये वीडियो बनाते हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो हैं जिसमें वो एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

इस वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसपर Actor Brajesh के नाम का वॉटरमार्क दिख रहा है। उनके @actorbrajesh07 इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे ते वहां पर ऐसी ही मनोरंजन के लिए बनाई कई वीडियो देखने को मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brajesh tiwari (@actorbrajesh07)


इसी में ये शादी वाला वीडियो भी 9 सप्ताह पहले शेयर किया गया है। 5 लड़कियों से शादी का वीडियो भी उन्होंने मनोरंजन के लिए ही बनाया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… Video: बाढ़ से जान बचाने को कपल का अनोखा जुगाड़, मुसीबत में सहारा बनी लाखों की कार

First published on: Sep 10, 2024 11:40 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola