Video: कहीं देखा है इतना खूबसूरत एयरपोर्ट! जापानी ट्रैवल व्लॉगर भी हुई भारत के इस Airport की दीवानी

Viral Video: भारत में कई शानदार एयरपोर्ट हैं, लेकिन बेंगलुरु में बना केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल टर्मिनल 2 अपने शानदार और पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन के लिए सबसे अलग है। देखिए इसका वीडियो।

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर विदेशियों के कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसमें भारत को लेकर उनकी सोच के बारे में पता चलता है। कई बार भारत को वह गरीबी और गंदगी की नजर से देखते हैं। लेकिन उनको भारत आने के बाद पता चलता है कि तरक्की के मामले में ये भी दूसरे देशों से कुछ कम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसको एक जापानी ट्रैवल व्लॉगर ने शेयर किया है। ये वीडियो बेंगलुरु के एयरपोर्ट का है, जिसकी वह तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

विज्ञापन

बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल टर्मिनल 2

बेंगलुरु के इस एयरपोर्ट को जो एक बार देख ले, वह इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल टर्मिनल 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करने वाली एक जापानी ट्रैवल व्लॉगर किकी चेन हैं। इस पूरे वीडियो में वह एयरपोर्ट पर टहलती दिख रही हैं, जिसमें एयरपोर्ट की खूबसूरती को देखकर उनका हैरान चेहरा देखा जा सकता है। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा अनोखा एयरपोर्ट भारत का हिस्सा है और उन्होंने इसे देश का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट भी कहा।

विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं भारत के एयरपोर्ट पर थी। भारत का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट टर्मिनल। सब कुछ बांस से बना है, यहां तक कि चेक इन काउंटर भी।’ इस वीडियो के सामने आने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जो लोग कभी इस एयरपोर्ट पर नहीं आए हैं, इस वीडियो ने उनका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIKI CHEN or YIN (@chromaticcharms)

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, इस एयरपोर्ट को पिछले साल सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट टर्मिनल का अवॉर्ड मिला था, जबकि दूसरे ने लिखा, बहुत बढ़िया भारत, चीन की तरफ से सम्मान और प्यार। तीसरे यूजर ने लिखा, नम्मा बेंगलुरु। एक ने लिखा, एक भारतीय के रूप में मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। एक यूजर लिखता है, गर्ल भारत को कभी कम मत आंकिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ