---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Video : बम के साथ पेट्रोल में लगाई आग, सामने खड़ा था टैंकर और फिर…

Karnataka Police : तीन लड़कों ने खतरनाक शरारत करने की रील बनाई, सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट के सामने पेश किया।

Karnataka Police : कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लड़कों ने ऐसी शरारत की है, जिसे देखने के बाद पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। लड़कों ने खतरनाक शरारत करने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसके सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि रील बनाने और शरारत करने के चक्कर में इन लड़कों ने खतरनाक कदम उठाया था।

मामला कर्नाटक के हासन जिले का है। सोशल मीडिया पर तीन लड़कों की शरारत का एक वीडियो सामने आया, तीनों लड़के रात के वक्त एक सुनसान रास्ते पर खड़े हैं। उन्होंने पेट्रोल से भरे एक प्लास्टिक बैग में पटाखा रखा और उसमें आग लगा दी। जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें उठीं। हैरानी की बात ये है कि ये सब एक टैंकर के सामने किया गया, जिसमें तेल या केमिकल भरा होता है।

---विज्ञापन---

शरारत पड़ी महंगी, तीन गिरफ्तार 

ये खतरनाक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद लड़कों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो लड़कों की शरारत पर कई लोग चिंता जताने लगे। मामला पुलिस तक पंहुचा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जुर्माना भरने के बाद चेतावनी देकर तीनों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि छात्र आयुर्वेदिक चिकित्सा में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। वीडियो बनाकर वायरल करने के लिए तीनों ने ये खतरनाक शरारत की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शिव प्रतिमा के सामने ठुमके लगाती महिला का वीडियो वायरल, लोग बोले- महंगा करो इंटरनेट

हसन के पुलिस अधीक्षक एमएस सुजीता ने बताया कि तीनों छात्रों को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने छात्रों को चेतावनी दी और जुर्माना लगाया, उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया।

First published on: Nov 15, 2024 07:25 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola