शिव प्रतिमा के सामने ठुमके लगाती महिला का वीडियो वायरल, लोग बोले- महंगा करो इंटरनेट

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शिव प्रतिमा के सामने ठुमके लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो देखे जाने के बाद लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

shivling viral video

Viral Video : रील बनाने के लिए आज कल लोग क्या नहीं करते? बाकी सब छोड़िए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। रील बनाने के चक्कर में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई धार्मिक जगहों पर रील बनाने को लेकर पाबंदी लगाई गई है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला मंदिर के अंदर रील बना रही है।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला शिवलिंग के सामने खड़ी है और रील बना रही है। वह गाने में डांस करती है, इसका वीडियो रिकॉर्ड करवाती है और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।

विज्ञापन

वीडियो देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि अब डेटा महंगा करने का वक्त आ गया है, अब इंटरनेट को महंगा कर देना चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब इन्टरनेट को महंगा कर दो, मैं ये सब नहीं देखना चाहता। एक अन्य ने लिखा कि देखना एक दिन मोदी जी गुस्से में रात को 8 बजे प्रकट हो के बोल देंगे ….” बहनों और भाइयो” आगे तो आप समझ ही गए होंगे। एक ने लिखा कि ये लोग इंटरनेट को महंगा करवा कर ही मानेंगे।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कोई मुझे रोको इसे देखकर अपने आप आंसू आ रहे हैं। एक ने लिखा कि आज कल रील के चक्कर में सब पागल हो रहे हैं। इन लोगों के पास इतना भी दिमाग नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनानी चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन लोगों का सिर्फ एक ही इलाज है कि इंटरनेट महंगा कर दिया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ