हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अबे जा ना उधर... स्टेशन पर वेंडर की मनमानी का वीडियो वायरल, सवाल पूछते ही देने लगा धमकी

Railway Station Platform Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद दुकानदार ग्राहक के साथ बदतमीजी कर रहा है और सामान को अधिक रेट पर बेच रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन

Railway Station Platform Viral Video : रेलवे स्टेशन पर या ट्रेन में सामानों की सप्लाई करने वालों की मनमानी के कई मामले सामने आते हैं। इस वक्त भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन का वेंडर एक ग्राहक से ज्यादा पैसे मांग रहा था। जब उससे कारण पूछा गया तो धमकाने लगा।

प्लेटफॉर्म पर दुकानदार की गुंडागर्दी

मामला गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का है। एक शख्स प्लेटफॉर्म की दुकान से केक लेने पहुंचा लेकिन दुकानदार उससे अधिक पैसे मांगने लगा। जब उससे इसका कारण पूछा गया तो वह भड़क गया और बदतमीजी करने लगा। हालांकि शख्स ने उसकी सारी हरकतों और जवाबों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो में दुकानदार शख्स को धमका रहा है और सामान वापस करने की बात कह रहा है। शख्स ने जब सवाल पूछा कि आप इतने अधिक पैसे क्यों ले रहे हो तो दुकानदार ने वहां से चले जाने की बात कहकर धमकाने लगा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो रिकॉर्ड करने avi_nash7086 ने इंस्टाग्राम पर बताया गया कि आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई हुई है और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं, एक हजार रुपये का फाइन भी लगा है। शख्स ने बताया कि दुकानदार मूल कीमत से दस रुपये अधिक मांग रहा था।

यह भी पढ़ें :ये क्या! वंदे भारत का हाल पैसेंजर ट्रेन से भी बुरा, वीडियो देख माथा पीट रहे लोग

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि भाई आपने एक दम सही किया, ऐसे वेंडर्स की मनमानी खूब बढ़ गई है और बर्ताव भी अच्छा नहीं करते हैं। एक ने लिखा कि ये तो यात्रियों पर हमला भी कर देते हैं। ऐसे लोगों से बहस करते वक्त सावधान रहना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह कई रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर होता है। अगर हम इसके खिलाफ खड़े भी होते हैं तो अक्सर कार्रवाई भी नहीं होती।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola