भीड़ में खड़ी बच्ची दिखा रही थी पेंटिंग, पड़ी PM मोदी की नजर तो कमांडों को किया इशारा

PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting : 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, इस सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की नजर हर तरफ रहती है।

Narendra Modi Painting

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की जनसभा की तस्वीर

विज्ञापन

PM Modi Accepts Lord Jagannath Painting: 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर थे, दोनों जगहों पर पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर बैठे थे तो एक बच्ची भीड़ में खड़ी होकर पीएम मोदी की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही थी। बच्ची पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कमांडो को अपने पास बुलाया।

पश्चिम बंगाल के आरामबाग थी पीएम की जनसभा 

बताया जा रहा है कि वीडियो पश्चिम बंगाल के आरामबाग की सभा का है, जहां पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां एक बच्ची भी पहुंची थी जिसके हाथ में जगन्नाथ भगवान की एक पेंटिंग थी। बच्ची यह पेंटिंग पीएम मोदी को भेंट करना चाहती है, इसके लिए वह पेंटिंग को ऊपर उठाकर दिखा रही थी कि प्रधानमंत्री की नजर उस पर पड़ जाए।

विज्ञापन

पीएम मोदी तक पहुंची बच्ची की पेंटिंग

कुछ देर बाद ही पीएम मोदी की जब नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कमांडो और अधिकारियों को बुलाकर पेंटिंग लाने के लिए कहा। कुछ ही देर बाद बच्ची की पेंटिंग पीएम मोदी तक पहुंच गई। पीएम मोदी ने इस पेंटिंग को अपने हाथ में लिया, खड़े हुए और बच्ची को दिखाते हुए कहा- यह मुझ तक पहुंच गई है।

देखिए वीडियो


सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि प्रधानमंत्री की नजर हर तरफ रहती है तो कुछ कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी तरह से EVM हैक करते हैं।

विज्ञापन

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि मोदी जी जिस तरह भारी भीड़ पर नजर रखते हैं, वो कल्पना से परे है. एक ने लिखा कि पीएम मोदी ने इससे ना सिर्फ बच्ची का बल्कि पूरे बंगाल का दिल जीत लिया है। एक अन्य ने लिखा कि एक सच्चा नेता ऐसा ही दिखता है! एक दयालु हृदय के साथ सभी के लिए सहानुभूति और प्यार से भरा हुआ। एक ने लिखा कि कोई पूछे कि EVM कैसे हैक होता है तो उसे यह वीडियो दिखा देना।

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई भाजपा नेताओं ने भी X पर इस वीडियो को शेयर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ