'दूल्हा बोला था कम पीना', शादी में 'खाने की प्लेट' के लिए भिड़ गए बाराती, खूब चला 'कुर्सी युद्ध'

Fight In Wedding : वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में शामिल मेहमान कुर्सी से मारपीट कर रहे हैं, एक दूसरे पर हमला करते मेहमानों का वीडियो वायरल है।

Wedding Viral Video

Wedding Viral Video

विज्ञापन

Fight In Wedding : शादी में खाने पीने की अच्छी व्यवस्था की जाती है। हजारों-लाखों रुपये खर्च कर लोग मेहमानों के खाने पीने के लिए खाना और पकवान बनवाते हैं लेकिन कुछ लोग दूसरों की इज्जत और भवानाओं का जरा सी भी कद्र नहीं करते। इसका ताजा उदाहरण लखनऊ से सामने आया है । यहां एक शादी में मेहमान ऐसा भिड़े कि खुशी के माहौल में ‘कुर्सी युद्ध’ शुरू हो गया।

शादी में मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। कुर्सी से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। कई लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इस मारपीट को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मारपीट के पीछे की वजह भी हैरान कर देने वाली है।

विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि खाने की प्लेट कम पड़ गई थी। इसी से कुछ लोग नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। कुछ ही देर बाद मारपीट होने लगी और मारपीट ने कैसा रूप ले लिया, वीडियो में आप साफ देख सकते है। कुछ लोग ऐसे मेहमानों के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इस पर मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि ऐसे मेहमानों को शादी में बुलाना ही नहीं चाहिए। दूसरों की शादी में हंगामा करने वालों को सभी को मिलकर भगाना चाहिए। एक ने लिखा कि दूल्हे ने सभी से कहा था कि थोड़ी थोड़ी ही पीना लेकिन ये लोग तो दोस्त की शादी में आये थे तो कंट्रोल कैसे करते?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि कुछ महिलाएं इस लड़ाई को रोकने के लिए बीच में आ रही हैं लेकिन क्या उन्हें इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए? एक ने लिखा कि शादी में हंगामा करना कोई नई बात नहीं है, कुछ लोगों को आदत होती है कि बिना लड़ाई वह रह ही नहीं पाते। एक ने लिखा कि शादी में लड़ाई होना शुभ होता है भाई, हमारे यहां तो लड़ाई करने वालों को स्पेशल दावत दी जाती है।

विज्ञापन

इससे पहले एक शादी में पनीर की सब्जी खत्म हो जाने के बाद बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया था। एक अन्य शादी में खाने को लेकर इतनी मारपीट हुई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ