कभी देखा है इतना अजीब हेयर स्टाइल! बालों का ही बना दिया केकड़ा, Popcorn भी भूना

Weird Hairstyles For Guys and Girls : एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बालों के सबसे अजीब स्टाइल दिखाई दे रहे हैं। किसी ने बालों में पॉपकॉर्न भून लिया तो किसी ने बत्तख बना दिया।

Wird News Viral Video

अजीब हेयर स्टाइल

विज्ञापन

Weird Hairstyles For Guys and Girls : कुछ अलग और सबसे अच्छा दिखने के लिए लोग तरह तरह के फैशन का सहारा लेते हैं। बालों की स्टाइल के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं। आज हम आपको कुछ अजीब हेयर स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। कभी बालों को केकड़ा बना दिया तो कभी बालों को घोड़े जैसा बना दिया। सोशल मीडिया पर अजीब हेयर स्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स बालों को अलग अलग आकार दे रहा है। कभी वह बालों को घोड़े का शेप दे रहा है तो कभी वह बालों को ऐसा शेप दे रहा है जैसे वह हाथ हो। ये अजीब हेयर स्टाइल का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन

Wird Hair Style

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने बालों के अंदर पॉपकॉर्न रख दिया और हीट देने लगा। इसके कुछ ही देर बाद पॉपकॉर्न खाने लायक तैयार हो गया। एक शख्स के सिर पर तो मिर्च उग गई। एक लड़की के बाल को बत्तख का शेप दे दिया। एक अन्य ने तो बालों को ही ‘कुरकुरे’ बना दिया एक महिला के बालों को केकड़े का रूप दे दिया गया।

देखिए वीडियो

विज्ञापन

ये अजीब हेयर स्टाइल देख लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि बालों को इस तरह के शेप देने की क्या जरूरत थी? एक ने लिखा कि मुझे तो बस एक ही सवाल का जानना है कि आखिर ऐसा क्यों? एक अन्य ने लिखा कि मारो, मुझे मारो यार। ये सब क्या देखना पड़ रहा है। एक ने लिखा कि ये तो कोई नाई लग ही नहीं रहा है, ये तो सर्कस की दुकान है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/C3HhTx-rMnU/?utm_source=ig_web_copy_link

एक अन्य ने लिखा कि लोग गजब के क्रिएटिव हो गए हैं, लेकिन क्रिएटिविटी किसी ठीक जगह दिखाते तो अच्छा रहता। एक ने लिखा कि ऐसे हेयर स्टाइल बनाने वालों का हाथ काट लेना चाहिए ताकि वह दूसरी ना बना सकें। एक ने लिखा कि भारत में लोग थाली बनाकर खाना भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया पर हेयर स्टाइल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें से कुछ अजीब वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ