---विज्ञापन---

गजब! बच्चे का टैलेंट देख चौंक जाएंगे आप, पुल‍िसवाले भी भूले अपनी ड्यूटी, देखें वायरल वीड‍ियो

Viral Video : एक तरह जहां पुलिस को देखते ही बच्चों की हालत खराब हो जाती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो अपनी हरकतों से पुलिसकर्मियों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Viral Video : भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। बस लोग प्लेटफॉर्म की तलाश में रहते हैं कि उनका टैलेंट लोगों तक पहुंच सके। सोशल मीडिया के आने के बाद ऐसे कई लोगों को फायदा हुआ है, जो दूर दराज के क्षेत्रों में रहते थे लेकिन इंटरनेट की वजह से ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गए। अब एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

वायरल वीडियो अपने ही देश का है लेकिन किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई पुलिसकर्मी एक जगह खड़े हैं और उनके आसपास कई ग्रामीण पुरुष और बच्चे भी मौजूद हैं। इसी बीच एक छोटा बच्चा अपने मुंह से ऐसी आवाज निकालता है, जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हंस पड़े।

---विज्ञापन---

शख्स ने मुंह से निकाली सायरन की आवाज 

छोटे बच्चे ने पुलिसवालों के सामने अपने मुंह से सायरन की आवाज निकाली। बच्चे ने एकदम वैसे ही आवाज निकाली, जैसे पुलिस की गाड़ी में लगे सायरन की होती है। बच्चे का यह टैलेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

---विज्ञापन---


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश में कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक ने लिखा कि इसी सायरन का इस्तेमाल अब पुलिस को करना चाहिए ,जो बैटरी खाये कम लेकिन शोर मचाये ज्यादा। एक अन्य ने लिखा कि इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस बच्चे का टैलेंट गांव के कई लोगों को हार्ट अटैक ला सकता है।

यह भी पढ़ें : समंदर किनारे कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल, लोग पानी फेंकते रहे वो किस करते रहे

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि इतने लोगों के बीच में अपना टैलेंट दिखाने वाला बच्चा बड़ा हिम्मती होगा। एक सोशल मीडिया ने लिखा कि बच्चे का टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी हैरान हैं कि हम तो यहां हैं तो सायरन कौन बजा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस टैलेंट को सामने लाने वालों की कमी है।

First published on: Jul 16, 2024 05:09 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola