समंदर किनारे कपल का इंटीमेट वीडियो वायरल, लोग पानी फेंकते रहे वो किस करते रहे

Couple Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल बीच पर रोमांस करता दिखाई दिया, इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों पर पानी डालकर भगा दिया। वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Intimate Couple

Couple Viral Video : कई बार कपल पब्लिक प्लेस पर ही इंटीमेट हो जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब ऐसे कपल को लोगों ने सबक सिखाया है। कपल की हरकतों पर लोग सवाल भी उठाते हैं कि हमारा समाज कहां जा रहा है? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीच पर एक कपल जब इंटीमेट हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने सबक सिखाया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक कपल बीच पर लेटा हुआ और एक दूसरे को Kiss कर रहा है। जब कपल ये हरकतें कर रहा था तब वहां परिवार के साथ कई लोग मौजूद थे, जिन्हें ये हरकतें बिलकुल पसंद नहीं आईं। वे इस कपल को सबक सिखाने के लिए आगे आए और उन पर पानी डाल दिया।

कपल की हरकतें देख भड़के लोग

इसके बाद कई और लोग पहुंचे जो कपल को खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद कपल उठा और वह भी लोगों को जवाब देने लगा। हालांकि विरोध करने वाले लोग अधिक थे तो कपल की एक भी ना चली और वह वहां से चलते बने। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों कि मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर लिखा कि मुझे वीडियो में कोई भी बच्चा नहीं दिखाई दे रहा है और ना ही कपल कुछ गलत हरकत कर रहे हैं। कपल को परेशान करने वाले लोग सिर्फ ईर्ष्यालु हैं। एक ने लिखा कि शायद दोनों पति-पत्नी नहीं बल्कि प्रेमी और प्रेमिका हैं, इसी दौरान उसका हसबैंड वहां पहुंच गया, इसके बाद बवाल हुआ है। एक अन्य ने लिखा कि पब्लिक प्लेस में एक मर्यादा में रहना चाहिए। कपल भी गलत था।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग कपल को सिर्फ परेशान करना चाहते थे, इसके अलावा इनकी कोई मंशा नहीं थी। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सिर्फ गलत भावना के कारण कपल को परेशान किया जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि जब कोई एन्जॉय नहीं कर पाता तो वह लोगों को परेशान ही करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ