Bijnor Viral Video : बिजनौर के भाजपा नेता के बेटे की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता के आरोपी डॉक्टर बेटे का बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब सवाल उठे तो बिजनौर सदर चेयरमैन और बीजेपी नेता इंदिरा सिंह पर भी सवाल उठाये गए, पढ़िए भाजपा नेता ने अपने बेटे की करतूत पर क्या कहा है?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बीजेपी नेता इंदिरा सिंह का बेटा डॉ अभिनव बुजुर्ग के घर में दाखिल हुआ और कुछ देर तक बहस की और फिर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिया। आरोपी अभिनव कुछ देर बात करता और फिर थप्पड़ बरसाता। बीच बचाव करने के लिए जब बुजुर्ग की पत्नी सामने आईं तो उनके साथ भी बदसलूकी की।
बुजुर्ग पर थप्पड़ों की बारिश
वीडियो में कुछ बातें सुनाई दे रही हैं, जिसमें अभिनव सिंह कह रहा है कि शांति से खड़ा रह, बोल मत, दस तक गिनूंगा..और फिर थप्पड़ जड़ देता है। इस तरह अभिनव सिंह ने बुजुर्ग पर कई थप्पड़ जड़े। सोशल मीडिया पर जब अभिनव सिंह की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी नेता इंदिरा सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इंदिरा सिंह ने कहा कि मैं किसी काम से बाहर थी और वापस लौटा तो मुझे इसकी जानकारी हुई। घटना दुखद है। जिस बुजुर्ग को पीटा गया है वह हमारे रिश्तेदार ही हैं। कुछ पारिवारिक दिक्कतें थी लेकिन इस तरह नहीं होना चाहिए था। वहीं पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अभिनव उनकी हत्या भी कर सकता था और पत्नी के साथ भी बदसलूकी की है। वहीं पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकरी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें : नशे में जहरीले सांप से खेला-डांटा, जब उसने काटा तो सामने दिखी ‘मौत’, अस्पताल में दाखिल
वायरल वीडियो पर आ रहे लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस शख्स को अपनी ताकत की जानकारी थी, इसीलिए उसने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी। इसके घर पर बुलडोजर नहीं चलेगा, इसकी जेल की फोटो नहीं आएगी। क्या पुलिस इतनी ही ईमानदार है। एक ने लिखा कि किसी के भी घर में घुसकर मार देना कितना आसान है ना? एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि इस देश में कानून सबके लिए बराबर है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines