हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: होटल से तैर कर निकल गई बिरयानी की देग, खाने वाले बस देखते रह गए

विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो हैदराबाद का बताया जाता है, जहां दुकान के बाहर रखी बिरयानी की देग अचानक ‘तैरकर भाग गई’ देग को भागता देख होटल के मालिक ने उसे रोकने की खूब कोशिश मगर वो तब तक काफी दूर जा चुकी थी। इधर होटल में बैठे ग्राहक भी बिरयानी को खुद से दूर जाता हुआ देखते रह गए।

एक रेस्तरां से धोए जा रहे ‘बिरयानी भगोना’ का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश से इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसी बीच पानी के तेज बहाव में एक बियानी का भगोना किसी रेस्टोरेंट से बहता हुआ दूर चला जा रहा है। वीडियो में इस रेस्टोरेंट को भी दिखाया गया है।

ट्विटर पर वीडियो को साझा किए जाने के बाद ये सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। वीडियो को पोस्ट करते समय ट्विटर यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि, “नवीनतम और सबसे तेज़ होम डिलीवरी!” वीडियो को देखकर यही लगता है मानो ये बिरयानी का भगोना तैरते हुए खुद फूड ऑर्डर करने वाले के पास चला जा रहा है।

विज्ञापन

इंटरेट यूजर्स को ये वीडियो बेहद रोचक और मजेदार लग रहा है। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा कि, “फ्लोटिंग बिरयानी,” एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि, “दम बिरयानी की ऐसी की तैसी…नई हिट है तैरती बिरयानी” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “कोई अपना बिरयानी ऑर्डर नहीं मिलने से दुखी होने वाला है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola